फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   national highway 5

नाहन-शिमला एनएच पर उखड़ रहा पैच वर्क

Fri, 25 Sep 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
national highway 5
नाहन (सिरमौर)। नाहन-शिमला एनएच पर झंडा के मोड़ के समीप की गई टारिंग उखड़ रही है। इससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। टारिंग उखडने से बजरी सड़क पर पसर रही है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बता दें कि इस सड़क पर एनएच प्रशासन ने हाल ही में तीन पुलियों का निर्माण करवाया है। पुलिया निर्माण के काफी वक्त बाद इस सड़क पर टारिंग हुई। लेकिन कुछ ही समय में यह उखड़ रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन यहां फिसल भी चुके हैं। विभाग ने तीन माह पहले ही पुलियों के ऊपर के तीन पैच पर टारिंग करवाई थी। यह कार्य ठेकेदार को सौंपा गया था। मगर टारिंग उखड़ने से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वाहन चालक रमेश कुमार, करण सिंह और राहुल ने बताया कि टारिंग उखड़ने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन रहे हैं, सड़क उखड़ चुकी है और हादसे का खतरा बना हुआ है। उधर, अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही खराब सड़क को दुरुस्त करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को इस बारे निर्देश दे दिए हैं। जहां-जहां सड़क उखड़ी है वहां इसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed