फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nathu ram presvarta

पुलिस जवान पर थप्पड़ नहीं, पूरे सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने का प्रयास : नाथूराम चौहान

Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nathu ram presvarta
पुलिस जवान पर थप्पड़ नहीं, पूरे सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने का प्रयास : नाथूराम
विज्ञापन




-समाजसेवी बोले पांवटा साहिब में बढ़ते अपराध चिंतनीय, पुलिस वेरिफिकेशन व सख्ती जरूरी



संवाद न्यूज़ एजेंसी



पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में दिनदहाड़े पुलिस जवान के साथ हुई मारपीट की घटना पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जब वर्दीधारी ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा? यह थप्पड़ केवल पुलिस जवान पर नहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस व सिस्टम के मुंह पर पड़ा है।
समाजसेवी नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया कि पीड़ित पुलिस जवान घटना के तुरंत बाद शिकायत लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाने पहुंचा था, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस तब हरकत में आई जब मामला मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उन्होंने सवाल उठाया, क्या अब हर कार्रवाई के लिए मीडिया का दबाव जरूरी हो गया है? नाथूराम चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब में दिन-प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बाहरी राज्यों से आकर यहां बस रहे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शह मिल रही है। किरायेदारों और मजदूरों का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) नहीं होता, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस सत्यापन अभियान सख्ती से चलाया जाए।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को तुरंत हिरासत में लिया जाए। केवल मुख्य आरोपी पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई वर्दी पर हाथ डालने की हिम्मत न करे। नाथूराम चौहान ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कड़े कदम नहीं उठाए तो देवभूमि की शांतिप्रिय छवि को नुकसान पहुंचेगा और आम जनता का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मनोबल बनाए रखना जरूरी है, वरना अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed