{"_id":"69ea0b1b9a9a5fe9a80233a1","slug":"nathu-ram-pressvarta-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177063-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव अवशेष बरामदगी की जांच प्रभावित करने के प्रयास गलत : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव अवशेष बरामदगी की जांच प्रभावित करने के प्रयास गलत : चौहान
विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए समाजसेवी नाथू राम चौहान । संवाद
-समाजसेवी नाथूराम चौहान ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता आयोजित की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के धुतनपुर में एक व्यक्ति के घर से वन्य जीव अवशेष बरामदगी की जांच को कुछ लोग प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने दें। जांच को प्रभावित करने का प्रयास न करें। चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले पांवटा साहिब के धुतनपुर में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर वन्य जीव के अवशेष बरामद किए थे, लेकिन कुछ लोग कभी एसपी तो कभी एसडीएम के पास जाकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में वन्य जीव के अवशेष मिलना कोई साजिश नहीं हो सकती। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अपने आप को साफ छवि दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में कानून को अपना काम करने दें। जांच को प्रभावित करने का काम न करें।
विज्ञापन
संवाद