{"_id":"6a64b850fe219d41340b29f4","slug":"nasha-mukat-pratiyogita-in-sanskrit-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184381-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत प्रतियोगिता में वाईएस परमार कॉलेज के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत प्रतियोगिता में वाईएस परमार कॉलेज के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
-पेंटिंग और स्लोगन लेखन में तीसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय और एनएसएस इकाई का बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा-विकसित भारत प्रतियोगिता में डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण और ऑनलाइन स्लोगन लेखन सहित आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिलेभर से करीब 190 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवी एकता ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, जबकि अंशिका ने ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और एनएसएस इकाई को गौरवान्वित किया। वहीं स्वयंसेवी निशा ने भी फोक डांस और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनएसएस टीम का नेतृत्व एनएसएस नोडल अधिकारी प्रो. संदीप कुमार कनिष्क ने किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा-विकसित भारत प्रतियोगिता में डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण और ऑनलाइन स्लोगन लेखन सहित आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिलेभर से करीब 190 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवी एकता ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, जबकि अंशिका ने ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और एनएसएस इकाई को गौरवान्वित किया। वहीं स्वयंसेवी निशा ने भी फोक डांस और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनएसएस टीम का नेतृत्व एनएसएस नोडल अधिकारी प्रो. संदीप कुमार कनिष्क ने किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन