फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nari shakti adhiniyam

नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा के महिला सशक्तीकरण का प्रतीक : तोमर

Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nari shakti adhiniyam
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बोला तीखा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है।
तोमर ने कहा कि आज जो महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती दिखाई दे रही हैं, वह भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक, हर पहल में महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले जिन मुद्दों को नजरअंदाज किया जाता था, आज वही राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 50 वर्षों तक महिला आरक्षण की बात करने वाली पार्टी ने कभी इसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। जब भाजपा सरकार ने इसे वास्तविक रूप देने का प्रयास किया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस ऐतिहासिक पहल को बाधित करने का काम किया। यह महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा ने अपने संगठन में भी महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी है, जबकि कांग्रेस आज भी परिवारवाद और सीमित अवसरों की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा में महिलाओं को योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जो आज स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed