{"_id":"6a140a24da0293c8220e5fb7","slug":"nahan-muslim-community-demands-declaration-of-cow-as-national-animal-submits-memorandum-to-sdm-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP News: हिमाचल के मुस्लिम समुदाय ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP News: हिमाचल के मुस्लिम समुदाय ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mon, 25 May 2026 02:14 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 02:14 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में प्रमुख मुस्लिम संस्था अंजुमन इस्लामिया ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। जिले लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुलमन्नवर अहमद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन की प्रमुख मुस्लिम संस्था अंजुमन इस्लामिया' ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) नाहन के माध्यम से सरकार को एक प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय का कहना है कि वे गाय को राष्ट्रीय गौरव के रूप में देखते हैं और इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुलमन्नवर अहमद की ओर से सौंपे गए इस पत्र में मांग की गई है कि देशभर में चल रहे बूचड़खानों (कत्लखानों) को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
संस्था ने तर्क दिया है कि इससे न केवल पशु क्रूरता रुकेगी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा। पत्र में आवारा पशुओं की समस्या और उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई गई है। संस्था ने कहा कि जो लोग अपने पशुओं को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं, वे उनके साथ हो रहे हादसों के जिम्मेदार हैं। ऐसे मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं में मर रहे बेगुनाह पशुओं और घायल हो रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
इस पत्र की प्रतियां प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपायुक्त सिरमौर को भी भेजी गई हैं। इस मौके पर कैप्टन सलीम अहमद, मुबारिक अली, मुमताज खान, मोबीन, इसरार खान, जही अंसारी भी मौजूद रहे।