{"_id":"653e655aa50f82d165077766","slug":"nahan-kumhaarhatti-nh-maintains-work-begin-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11675-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गड्ढों में तबदील नेशनल हाईवे पर पैच लगाकर मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गड्ढों में तबदील नेशनल हाईवे पर पैच लगाकर मरहम
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर लगाए गए पैच। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट.. सचित्र
गड्ढों में तबदील नेशनल हाईवे पर पैच लगाकर मरहम
नाहन-कुमारहट्टी एनएच की सुधारी जाने लगी हालत
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया एनएचएआई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गड्ढों में तबदील हो चुके नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर पैच से मरहम लगाने का काम शुरू हो गया है।
राजधानी शिमला को जोड़ने वाले 78 किलोमीटर लंबे इस नेशनल हाईवे की हालत कई जगह काफी खराब हो चुकी है। ये सड़क नई टारिंग के बाद से ही कई जगह उखड़नी शुरू हो गई थी। कई जगह टारिंग खिसकने से सड़क खराब होती रही बाकि कसर इस बरसात ने पूरी कर दी।
मॉनसून के बाद सड़क से बजरी निकलनी शुरू हो गई। कई बार सड़क पर हादसे भी हो चुके हैं। तीन दिन पहले ही बनोग के समीप एक स्कूटी स्किड होकर गिर गई।
इस सड़क की खस्ताहालत को लेकर अमर उजाला ने 25 और 26 अक्टूबर के अंक में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित कीं। इसके बाद एनएच प्राधिकरण हरकत में आया। एनएचएआई ने तुरंत ठेकेदार को इसकी मरम्मत के निर्देश जारी किए।
अब सड़क को सुधारने के लिए पैच लगाने का कार्य तो शुरू हो गया है लेकिन पैच कब तक टिक पाएंगे। ये आने वाले दिनों में पता चलेगा। बहरहाल, पैच वर्क से सड़क सुधारने का काम शुरू हो गया है। रविवार तक छह किलोमीटर सड़क के हिस्से पर पैच लगाए गए। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर पैच वर्क की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि एनएच पर पैच लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही ये कार्य पूरा होगा।