फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nagar Kirtan organized in Paonta Sahib under the leadership of Panj Pyaras

Sirmour News: पंज प्यारों की अगुवाई में पांवटा साहिब में निकला नगर कीर्तन

Thu, 14 Nov 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan organized in Paonta Sahib under the leadership of Panj Pyaras
पांवटा साहिब में गुरू नानक देव जी प्रकटोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। सं
गतका दलों ने दिखाए प्राचीन रण कौशल, सेवा को जगह-जगह लगे स्टॉल
विज्ञापन


गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर मनाया गया उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिख समाज के पहले गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकटोत्सव पर पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर-कीर्तन, खुला दीवान, रागी-ठाड़ी जत्थे और कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को ऐतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा में गुरु पर्व पर भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में विभिन्न राज्यों की संगतों ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान गतका दल टीम ने रणकौशल दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। रंगीन पोशाकों से सजी बैंड टीमें, गतका दल और पंच प्यारे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर कीर्तन दोपहर 1:30 बजे पांवटा गुरुद्वारा परिसर से शुरू हुआ। गुरुजी की पालकी आकर्षक रूप से सजाई गई थी। पंज प्यारों की अगुवाई में निकल रहे नगर कीर्तन के दौरान सैंकड़ों श्रद्धालु और महिलाएं आगे का मार्ग को साफ करते हुए चल रहे थे। पांवटा साहिब गुरुद्वारा परिसर से गीता भवन, मुख्य बाजार, वाई प्वाइंट से बद्रीपुर तक नगर-कीर्तन निकला। नगर-कीर्तन के वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रबंधन कमेटी गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पूर्व उपप्रधान हरभजन सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि नगर-कीर्तन में देश के विभिन्न प्रांतों से संगतें शामिल हुईं। बाहरी राज्यों व स्थानीय संगतों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी का गुणगान किया। साध संगतों ने गुरु नानक देव व गुरु गोबिंद सिंह जी समेत सिख गुरुओं का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----बाक्स
जगह-जगह श्रद्धालुओं को कराया जलपान

पांवटा साहिब से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह भव्य नगर-कीर्तन के दौरान सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए। इनमें नगर-कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को दूध, पानी, खीर, मिठाई, फलों व चाय का वितरण किया गया।


बॉक्स...

रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा
गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकटोत्सव पर 15 नवंबर को निशान साहब झुलाये जाएंगे और अमृत संचार होगा। पूरे दिन विशेष दीवान सजेगा, जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आए हुए रागी व ढाडी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तनी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा, जिसमें दूर-दूर से आए कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

------संवाद

पांवटा साहिब में गुरू नानक देव जी प्रकटोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। सं

पांवटा साहिब में गुरू नानक देव जी प्रकटोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed