फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar kirtan in ponta sahib on guru nanak prakasoutsav

Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब में दिखा श्रद्धा और आस्था का मिलन

Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in ponta sahib on guru nanak prakasoutsav
गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर निकले भव्य नगरकीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे: संवाद
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर जो बोले सो निहाल से गूंजी नगरी
विज्ञापन

गतका दलों ने खूब दिखाए प्राचीन रण कौशल, सेवा को जगह-जगह लगे स्टॉल

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकटोत्सव पर पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान नगर-कीर्तन, खुला दीवान, रागी-ठाड़ी जत्थे और कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को पंज प्यारों की अगुवाई में ऐतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा में गुरु पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में भारी संंख्या में विभिन्न राज्यों की संगतों ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान पंज प्यारे, गतका दल व बैंड आकर्षण के केंद्र बने रहे। खास कर छोटे सदस्यों के प्राचीन रणकौशल को दिखाकर लोग हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर कीर्तन करीब 1:30 बजे दोपहर पांवटा गुरुद्वारा परिसर से शुरू हुआ। गुरुजी की पालकी आकर्षक रूप से सजाई गई थी। पंज प्यारों की अगुवाई में निकल रहे नगर कीर्तन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और महिलाएं आगे-आगे का मार्ग को साफ करते हुए चल रहे थे। पांवटा साहिब गुरुद्वारा परिसर से गीता भवन, मुख्य बाजार, वाई प्वाइंट से बद्रीपुर तक नगर कीर्तन निकला। इस दौरान जो बोले सो निहाल की पूरे शहर में खूब गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पूर्व उपप्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक जगीर सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में देश के विभिन्न प्रांतों से संगत शामिल हुईं। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों व स्थानीय संगत ने गुरु नानक देव व गुरु गोबिंद सिंह जी समेत सिख गुरुओं का गुणगान किया। संगत की सेवा को सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं।

........बाक्स....
जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा स्टॉल
पांवटा साहिब मुख्य बाजार के समीप से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह भव्य नगर कीर्तन के दौरान सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए। इनमें नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को दूध-चाय, पानी, खीर, मिठाई, फलों का वितरण किया गया।


........बॉक्स...

बुधवार को विशाल कवि दरबार सजेगा
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकटोत्सव पर को बुधवार को पूरे दिन विशेष दीवान सजेगा, जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आए हुए रागी व ढाडी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तनी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा, जिसमें दूर-दूर से आए कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed