फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   muslim communities celebrated edulfitter in sirmaur district on 3rd may2022

जिलेभर में एक-दूसरे से गले मिलकर दी ‘ईद’ की मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
muslim communities celebrated edulfitter in sirmaur district on 3rd may2022
ईद उल फितर के मौके पर गले मिल एक दूसरे के बधाई देते बच्चे। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार सुबह 9 बजे ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज अदा की गई। शहर के रामकुंडी में स्थित नगर परिषद के मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और अमनचैन की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल के बाद सामूहिक रूप से ईद-उल-फितर की नमाज नगर परिषद मैदान में सामूहिक तौर पर अदा की गई। कोरोना काल की वजह से दो वर्षों से मस्जिदों और घरों में ही नमाज पढ़ी जा रही थी। शहर के कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रऊफ ने मुस्लिम भाइयों को ईद की नमाज अदा करवाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता भी यहां मुस्लिम लोगों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। जामा मस्जिद कच्चा टैंक के इमाम मौलाना अब्दुल रऊफ ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि दो सालों बाद सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि ईद का यह पर्व देश व प्रदेश में अमनचैन लेकर आए। यही आज के दिन सभी मुस्लिम भाइयों ने दुआ की। ईद के मौके पर जिला सिरमौर में नाहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई और मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर दिनभर दावतों का दौर भी चलता रहा।
.........
पांवटा साहिब में ईद-उल-फितर पर गले मिलकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर के विभिन्न इलाकों में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम
से मनाया गया। पांवटा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ से दस बजे के बीच ईद की नमाज ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में अदा की गई। अन्य समुदायों के लोगों ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां दीं।
मरकज मिश्रवाला के मौलाना अब्दुल गफार, पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान ने कहा कि ईद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मिश्रवाला मस्जिद उस्मान के समीप ईद की नमाज अदा की गई। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी।

पूर्व प्रधान पीपलीवाला जुल्फकार अली, महबूब अली, शाहबाज खान, साजिद अली व इमरान अंसारी ने कहा कि उपमंडल में पांवटा के जामा मस्जिद, पीपलीवाला, क्यारदा, भगवानपुर, कुंडियों, कुंजा मतरालियों, नवादा व भगानी समेत विभिन्न मस्जिदों, ईदगाह व मदरसे में ईद की नमाज अदा की गई। पांवटा साहिब में वार्ड नंबर-5 के जामा मस्जिद में भी ईद मनाई गई जहां अन्य धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के साथ ईद मनाई।

रामकुंडी ईदगाह मैदान में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

रामकुंडी ईदगाह मैदान में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

रामकुंडी ईदगाह मैदान में नमाज अता करती नन्हीं बच्ची। संवाद

रामकुंडी ईदगाह मैदान में नमाज अता करती नन्हीं बच्ची। संवाद- फोटो : NAHAN

ग्राम पंचायत पुरुवाला में ईद के पर्व पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

ग्राम पंचायत पुरुवाला में ईद के पर्व पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

जामा मस्जिद पांवटा में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

जामा मस्जिद पांवटा में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed