फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   murder

राजगढ़ के खैरी में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

Thu, 18 Jun 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
murder
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रशासनिक उपमंडल राजगढ़ के खैरी में एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मांगन निवासी भाग सिंह (75) के शव को वीरवार सुुुुबह खैरी निवासी नीरज ने अपने घर के समीप देखा और सूचना स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद दोपहर डीएसपी भीष्म ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। मृतक भाग सिंह के सिर पर गहरे घाव मिले हैं। घटनास्थल पर काफी खून भी गिरा हुआ है। पुलिस खैरी में चोरी छुपे जुआ खेले जाने के एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने जिस घर के समीप यह शव मिला है उनसे भी पूछताछ की है। यह घर धनवीर का है जो पत्नी के आपरेशन के चलते नाहन में था। जबकि, पुलिस स्थानीय लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। मृतक के बेटे अज्जू ने कहा की उसके पिता की हत्या की गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed