फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mock drill in sirmour

जिले के पांच स्थानों पर करवाई मेगा मॉकड्रिल : खिमटा

Fri, 14 Jun 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
mock drill in sirmour
कालाअंब में क्लोरीन गैस के रिसाव से बचाव का किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि शुक्रवार को 8वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉकड्रिल का आयोजन जिले के 5 उपमंडलों में चिह्नित स्थलों पर किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य और संबंधित विभागों ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया।

नाहन उपमंडल के तहत औद्योगिक स्थल मैसर्ज रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज, कालाअंब में आग के कारण क्लोरीन गैस के रिसाव पर औद्योगिक आपदा का पूर्वाभ्यास किया गया। कालाअंब में कार्यकारी एसडीएम उपेंद्र चौहान की देखरेख में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा विभागों ने भाग लिया। संगड़ाह उपमंडल के तहत एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगडाह में पूर्वाभ्यास करवाया गया। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटना घटित हुई। 8 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया।पांवटा साहिब उपमंडल के तहत नजदीक कच्ची ढांग-सिरमौरी ताल में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना व सुरक्षित निकासी योजना आदि पर पूर्वाभ्यास करवाया गया। एसडीएम गुंजीत चीमा की अध्यक्षता में सिरमौरी ताल में मॉकड्रिल आयोजित की गई। भूस्खलन और बादल फटने की संभावित स्थिति पर मॉकड्रिल हुई जिसमें करीब 3 लोगों के घायल होने सूचना मिली थी जिन्हें सुरक्षित निकाल कर पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


कफोटा उपमंडल के तहत गांव अंबोन में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड स्थिति पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। वर्षा के कारण फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर रिलीफ कैंप तक पहुंचाया गया। पच्छाद उपमंडल में एसडीएम संजीव धीमान की अगुवाई में लाना-रोना गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर अभ्यास करवाया गया। यहां पर भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाइड होने के कारण लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी जिसमें 29 घायल लोगों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से बड़ू साहिब चैरिटी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। सिरमौर जिला में मेगा मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। इस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed