{"_id":"685987691eb51f0cbc066468","slug":"mobile-health-van-not-working-nahan-news-c-177-1-nhn1002-153247-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आधुनिक चिकित्सीय संयंत्रों वाली मोबाइल हेल्थ वैन बनीं सफेद हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आधुनिक चिकित्सीय संयंत्रों वाली मोबाइल हेल्थ वैन बनीं सफेद हाथी
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़ी मोबाइल हेल्थ वैन। संवाद
आधुनिक चिकित्सीय संयंत्रों वाली मोबाइल हेल्थ वैन बनीं सफेद हाथी
अरसे से सेवा बंद होने से दुर्गम क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम
स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए थी फायदेमंद
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से चलाई गई मोबाइल हेल्थ वैन सेवा इन दिनों सफेद हाथी साबित हो रही है। यह सेवा लंबे अरसे से बंद पड़ी हैं और वैन उपायुक्त कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी है। इसके बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां पर स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी है।
दरअसल, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जनवरी, 2023 में जिले के दूरदराज क्षेत्रों में मौके पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोबाइल हेल्थ वैन सेवा शुरू की गई थी। आधुनिक चिकित्सा संयंत्रों से लेस मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से उन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही थी, जो जिला मुख्यालय नाहन या फिर अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन बीते करीब एक वर्ष से यह सेवा बंद पड़ी है।
मोबाइल हेल्थ वैन सेवा के बंद होने का कारण स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की कमी होना भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस हेल्थ वैन में चिकित्सकों की टीम, तकनीशियन व अन्य स्टाफ लोगों के उपचार के साथ-साथ उनके टेस्ट भी कर रहे थे। मोबाइल वैन में मिनी ओपीडी सिस्टम है। ऐसे में लोगों को हर प्रकार की सुविधा इसमें मिल रही थी।
विज्ञापन
जिले के गिरिपार, शिलाई, हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़, सतौन आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार रहती है। इन क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में कहीं स्टाफ की कमी है तो कहीं पर अस्पतालों में टेस्ट की सुविधा नहीं है। ऐसे में यह मोबाइल हेल्थ वैन सेवा उनके लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही थी।
बाक्स....
वैन में हैं ये सुविधाएं
मोबाइल हेल्थ वैन करीब साढ़े सात लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सीय संयंत्रों से सुसज्जित हैं। इसमें सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलेक्ट्रिक कूलर, माइनर सर्जरी सेट, ईसीजी मशीन, स्टेरलाईजर, पल्स ऑक्सीमीटर, ड्रेसिंग मेटेरियल, परीक्षण सामग्री सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
बाक्स...
जल्द शुरू करवाई जाएगी मोबाइल हेल्थ वैन
जिला प्रशासन लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की बंद पड़ी मोबाइल हेल्थ वैन सेवा का शुरू करवाने का मामला पाइपलाइन में है। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करके इसे जल्द शुरू करवाया जाएगा।
....प्रियंका वर्मा, उपायुक्त जिला सिरमौर।
...संवाद