फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mobile communication cut in dozen of Pachhad panchayats

पच्छाद की दर्जन पंचायतों की मोबाइल सेवा ठप

Tue, 12 Jan 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ सराहां (सिरमौर) Updated Tue, 12 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Mobile communication cut in dozen of Pachhad panchayats

पच्छाद क्षेत्र के सराहां और आसपास के इलाकों में स्थित बीएसएनएल टावर ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। सराहां, बनाहां की सेर, लाल टिक्कर, मेहंदोबाग और नैना टिक्कर में बीएसएनएल के टावर नौणी और सरसु के बीच में मिनी लाइन ब्रेक होने से पिछले दो दिनों से ठप पड़े हैं।

विज्ञापन


इसके चलते नेटवर्क में दिक्कत आ रही है। बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता राकेश शर्मा, वंदना चौहान, रणवीर सिंह, देवदत्त, रमेश कुमार, कल्याण सिंह, भूपेश कुमार, बलदेव व विक्रम सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल दो दिनों से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के बीएसएनएल उपभोक्ताओं के नेटवर्क में तकनीकी खराबी आने से उनका लोगों से संपर्क कट गया है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बीएसएनएल विभाग से शीघ्र सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल सोलन के डीटी प्रेम सिंह ने बताया कि नौणी और सरसु के बीच मिनी लाइन ब्रेक होने से मोबाइल टावर बंद पड़े हैं। विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। जल्द ही फॉल्ट ठीक कर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed