फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   missing two person in power house

उत्तराखंड की टनल में रंगाई का काम कर रहे दो श्रमिक लापता

Mon, 19 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
missing two person in power house
पांवटा साहिब/ पुरुवाला (सिरमौर)। उत्तराखंड में 240 मेगावाट क्षमता के छिबरो पावर हाउस की डीटीओ गैलरी में पेंटिंग का काम कर रहे दो पेंटर पावर हाउस के अंदर लापता हो गए। यह लोग पावर हाउस के अंदर काम कर रहे थे। एक पेंटर बेहोशी की अवस्था में पावर हाउस के बाहर आकर लेट गया। लापता लोगों में एक हिमाचल के पुरुवाला थाने के कलाथा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार उत्तराखंड में देहरादून जिले की कालसी तहसील के तहत पड़ने वाले छिबरो पावर हाउस में इन दिनों रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। शनिवार को ठेकेदार के तीन श्रमिक छिबरो पावर हाउस में पेंटिंग का कार्य करने गए थे। इनमें पेंटर थेपाराम (40) पुत्र शोभाराम निवासी सराडी थाना कालसी उत्तराखंड और सीताराम (45) पुत्र जिणीया निवासी कलाथा थाना पुरुवाला जिला सिरमौर और सीताराम निवासी सराडी थाना कालसी शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों पेंटर गैलरी में पेंटिंग का काम कर रहे थे। पेंटिंग के दौरान पेंटर सीताराम निवासी सराडी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर वह पावर हाउस के बाहर आकर लेट गया। शाम के समय जब पावर हाउस की शिफ्ट समाप्त हुई। तब पावर हाउस में काम करने वाले अन्य श्रमिक और कर्मचारी वापस अपने घरों को लौट गए, तभी पेंटर सीताराम को होश आया। उसने देखा कि सभी घर चले गए। एंट्री गेट पर पहुंचा तो पावर हाउस में पेंटिंग कर रहे थेपाराम और सीताराम पुत्र जिणीया की एंट्री नहीं थी। इस पर सीताराम पावर हाउस में कार्य स्थल पर पहुंचा तो दोनों श्रमिक लापता थे। मौके पर पेंट का डिब्बा जमीन पर गिरा था। टूटी हुई सीढ़ी, एक पेंटर के चप्पल, कपड़े और मोबाइल मौके पर थे। इसके बाद सीताराम पावर हाउस के बाहर आया और दोनों पेंटरों के लापता होने की सूचना अन्य कर्मियों, ठेकेदार और यूजेवीएनएल प्रबंधन को दी। सीताराम और उसके साथ काम कर रहा थेपाराम शाम को घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। रात को वे लोग पावर हाउस भी पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम कालसी संगीता कन्नौजिया, यूजेवीएनएल यमुना वैली जीएम विपिन विहारी सिंघल, सीओ विकासनगर वीडी उनियाल, कोतवाल विकासनगर प्रदीप बिष्ट, एसओ कालसी ऋतुराज सिंह रावत, एसओ सहसपुर नरेंद्र सिंह गहलावत मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पेंटरों की तलाश शुरू की गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों श्रमिक पेंट के नशे से बेहोश होकर पावर चैनल में गिरकर लापता हो गए। कोतवाली पुलिस, सहसपुर पुलिस, जल पुलिस और कालसी पुलिस की टीमें भी लापता की तलाश में जुटी हैं।
डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस से इसकी सूचना मिली है। उत्तराखंड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed