फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Minor daughter missing from Gujjar Colony

Sirmour News: गुज्जर कॉलोनी से नाबालिग बेटी लापता

Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Minor daughter missing from Gujjar Colony
माजरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। धौलाकुआं क्षेत्र की गुज्जर कॉलोनी से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस थाना माजरा में दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता लाली निवासी गुज्जर कॉलोनी, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 14 जून की रात घर पर मौजूद थी। रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वह घर से अचानक लापता हो गई। सुबह परिजनों की नींद खुलने पर बेटी घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और जानकारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना माजरा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम लड़की की तलाश में जुटी हुई है। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed