फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mid day meal workers meeting in nahan

Sirmour News: तीन दिसंबर को दिल्ली में गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स

Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
mid day meal workers meeting in nahan
नाहन में बैठक के दौरान उपस्थित मिड-डे-मील कर्मी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

तीन दिसंबर को दिल्ली में गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स
न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर करेंगे व्यापक प्रदर्शन
नाहन में बैठक करके मांग पत्र का किया खाका तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मिड-डे मील वर्कर्स संबंधित सीटू नाहन ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष संदीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें नाहन ब्लॉक से 3 दर्जन के करीब लोगों ने भाग लिया। बैठक में मिड-डे मील यूनियन की जिला महासचिव निर्मला और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महासचिव निर्मला और अध्यक्ष संदीप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकार उनका लगातार शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स को स्थायी नौकरी और सामाजिक सुरक्षा की मांग और 2013 में दिल्ली में आयोजित 45 वें श्रम सम्मेलन के अनुसार इनको स्थायी कर्मचारी बनाने का जो दावा किया था वो आज तक कागजों में ही सीमित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने मिड-डे मील वर्कर्स को 10 की बजाए 12 महीने का वेतन देने की मांग की थी। पूर्व और वर्तमान सरकार ने इन आदेशों की अनदेखी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन दिसंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जिला सिरमौर से भी बड़ी संख्या में मिड-डे मील कर्मी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान रसोइयों को उचित और न्यूनतम वेतन का प्रावधान करने, 10 की बजाए 12 महीने वेतन देने, वेतन का नियमित भुगतान 1 से 7 तारीख के बीच करने, 45वें श्रम सम्मेलन के अनुसार सभी को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग की जाएगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed