फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meterial in road construction low level

सतौन-कांटी मश्वा मार्ग में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग

Wed, 17 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Wed, 17 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
meterial in road construction low level

cग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लोकल बजरी की जगह क्रशर की बजरी प्रयोग करने की मांग की है। पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य विभूति कंवर की अगुवाई में सहायक अभियंता से मिला और उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। लोगों से बताया कि कांटी मश्वा मार्ग को पक्का करने का कार्य चला हुआ है। इसके लिए 5.23 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लेकिन, सड़क पर बनाई जा रही सुरक्षा दीवारों व पुलियों में मिट्टी वाली बजरी प्रयोग की जा रही है। दीवारें व पुलियों का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जा रहा है जिसका डीपीआर में कोई उल्लेख नहीं है। पंचायत के पूर्व उप प्रधान पूर्ण चंद, मित्तर सिंह, बिशन सिंह, खतरी राम, भगवान सिंह ने बताया कि घटिया सामग्री उपयोग होने से सड़क की टारिंग भी उखड़ने लगी है। जबकि, संबंधित ठेकेदार डीएस ठाकुर के अनुसार सड़क लोकल सामग्री के प्रयोग से नहीं, बल्कि अवैध खनन के कारण उखड़ी है। इसकी उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


उधर, सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज ने कहा कि वह सड़क में उपयोग होने वाली सामग्री का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। यदि गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed