{"_id":"66d07a741bca9689830842ca","slug":"memorandum-to-cmmemorandum-to-cm-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131239-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निशानदेही करवाकर जल्द बनाया जाए साइंस ब्लॉक और खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निशानदेही करवाकर जल्द बनाया जाए साइंस ब्लॉक और खेल मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां कॉलेज की प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां डिग्री कॉलेज में साइंस ब्लॉक और खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को सराहां कॉलेज के प्राचार्य से मिला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा।
किसान सभा के अध्यक्ष बाबूराम शास्त्री ने बताया कि सराहां कॉलेज सरकारी उपेक्षाओं के कारण साधारण कॉलेज बनकर रह गया है। 18 करोड़ रुपये की राशि मिलने के बाद भी साइंस ब्लॉक नहीं बन पाया है। यही नहीं कॉलेज की चहारदीवारी का आज कुछ नहीं हो पाया। यही नहीं खेलों का पर्याप्त सामान होने के बाद भी यहां शारीरिक शिक्षा प्रदान करने वाले प्रवक्ता का पद ही नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से तत्काल साइंस ब्लॉक और खेल मैदान निर्मित करवाने की मांग की। इसके अलावा 180 छात्राएं होने के कारण यहां पर एनसीसी विंग भी चलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यहां पर पच्छाद की 34 पंचायतों के अलावा नाहन, सोलन और हरियाणा राज्य से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में यहां पर सुविधाएं न होने से बच्चों को विज्ञान विषय से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के महासचिव क्षमा दत्त, रामलाल, महेंद्र पाल नेहरू, आयुष सहित अन्य लोग शामिल रहे।