{"_id":"6a883e0651b86756a704d7cb","slug":"memorandum-for-demands-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186688-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कूड़ा संयंत्र के मजदूरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कूड़ा संयंत्र के मजदूरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम से लगाई गुहार, बच्चों की फीस और राशन तक के लिए आर्थिक संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर की कूड़ा प्रबंधन योजना केदारपुर में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत मजदूरों को तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। लगातार भुगतान लंबित होने से कामगारों के सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की फीस और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को मजदूर नेता एवं समाजसेवी प्रदीप चौहान के नेतृत्व में कामगारों ने एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल से मुलाकात कर लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करवाने की मांग उठाई।
प्रदीप चौहान ने बताया कि कूड़ा संयंत्र में एक दर्जन से अधिक मजदूर कूड़ा बीनने, छंटाई और सफाई का कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मजदूर नियमित रूप से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान न होने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
कामगारों ने बताया कि राशन तक उधार लेना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करवाया जाए। प्रदीप चौहान ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है और प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर जल्द भुगतान सुनिश्चित करवाना चाहिए। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने कहा कि कूड़ा संयंत्र के कामगार लंबित मानदेय की समस्या को लेकर उनसे मिले हैं। लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।