Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting of teachers meeting of teachers

Sirmour News: अध्यापकों और स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस से पहले कारणों की हो पड़ताल

Thu, 07 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of teachers meeting of teachers
स्कूल प्रवक्ता संघ ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक के साथ बैठक में किया आग्रह
विज्ञापन

देय लाभों से जुड़े मुद्दों पर उपनिदेशक से की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की बैठक राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर और जिलाध्यक्ष डॉ आईडी राही की अध्यक्षता वीरवार को शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. हिमेंद्र बाली के साथ हुई। बैठक में विद्यालय और शिक्षकों से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई।
विद्यालयों में छात्राओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ के मामलों में उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने बताया कि निरीक्षण अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संघ ने आग्रह किया कि विभाग को मेहनती और ईमानदार प्रवक्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें समय-समय पर निर्देश और सहयोग किया जाए। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में शून्य व बोर्ड में कम परीक्षा परिणामों पर भी चर्चा हुई। संघ ने अनुरोध किया कि विभाग को ऐसे विद्यालय में पता लगाना चाहिए कि उस विद्यालय में प्रवक्ता-छात्र का अनुपात कैसा है, पद रिक्त चल रहे हैं, अन्य शैक्षणिक सुविधाएं कैसी हैं। ऐसे विद्यालय के अध्यापकों और स्कूल मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस से पहले इन सभी कारणों की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने यात्रा भत्ते एवं तबादला दूरी को 30 किलोमीटर से घटा कर ग्रामीण क्षेत्रों में 10 और शहरी में 15 किलोमीटर करने की भी मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जैसे महंगाई भत्ता, पे एरियर आदि को शीघ्र देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कुछ विद्यालयों में हो रही वित्तीय अनियमितताओं एवं सेवा संविदा शर्तों के उल्लंघन से संबंधी मामले के बारे में चर्चा हुई कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और विद्यालय प्रमुखों पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव न बनाया जाए बल्कि उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। बैठक में एसएमसी प्रवक्ताओं के मातृत्व अवकाश के समय के वेतन, शिक्षा खंड शिलाई के विद्यालयों का ग्रीष्म से सर्दी में बदलने पर अध्यापकों को वर्ष 2025 में अवकाश न मिलने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में राज्य चेयरमेन सुरेंद्र पुंडीर, जिलाध्यक्ष डॉ. आईडी राही, उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा, पांवटा साहिब से खंड प्रधान बलदेव चौहान, संगडाह से खंड प्रधान राजेंद्र झामटा, कफोटा से खंड प्रधान राकेश थापा, रोनहाट से खंड कोषाध्यक्ष यशपाल राणा व नाहन से फतेह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

-----बाक्स-----------
आपदा पीड़ितों के लिए प्रवक्ताओं ने एकत्रित किए 71 हजार
बैठक के बाद नाहन में हुई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर व जिला अध्यक्ष डॉ आईडी राही ने बताया कि आपदा में स्कूल प्रवक्ता भी पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रवक्ता संघ ने आपदा पीड़ितों के लिए 71 हजार रुपये की राशि एकत्रित की है, जिसे जल्द ही राज्य कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed