फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting of police pensors

लंबित एरियर, महंगाई भत्ता दिया जाए : प्रकाश

Fri, 14 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of police pensors
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन ने की बैठक
विज्ञापन

कहा, कालाअंब मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह मामले की निष्पक्ष जांच की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर इकाई की लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह पांवटा साहिब में मासिक बैठक हुई। बैठक उपाध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में हुई।
सदस्यों ने सरकार से मांग की कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को वेतन एरियर, अर्जित अवकाश, कम्यूटेशन और महंगाई भत्ते के एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। इसके अतिरिक्त सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में कम्यूटेशन की वसूली के बारे में पंजाब, हरियाणा उच्च न्यायालय से पारित आदेश के संदर्भ में चर्चा की गई। प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि कम्यूटेशन राशि की वसूली आदेश के अनुसार की जाए। मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह सैनी को प्रताडि़त करने तथा उसके गुम होने के प्रकरण के संदर्भ में चर्चा की गई। संगठन इस प्रकरण के बारे निष्पक्ष जांच करने तथा गुमशुदा मुख्य आरक्षी की तलाश करने का अनुरोध किया गया। नए वेतनमान के अनुसार देय लंबित सभी लाभांशों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed