फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meet with sp in quarrel case

Sirmour News: रेणुका पुलिस पर लगाए मारपीट मामले में कार्रवाई न करने के आरोप

Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

नाहन के रेणुका क्षेत्र में जातिसूचक गाली-गलौज के बाद अभिषेक पर जानलेवा हमला हुआ। भीम आर्मी एकता मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
meet with sp in quarrel case

विस्तार

पुलिस अधीक्षक से मिले लोग, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भीम आर्मी एकता मिशन के बैनर तले रेणुका क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से नाहन में मिला। धारटारन निवासी रमेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भी दिया। रमेश कुमार ने बताया कि सिरमौर के धारटारन का स्थायी निवासी है। बेटे अभिषेक पर कुछ लड़कों ने जातिसूचक गाली-गलौज कर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हुआ है और नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रमेश कुमार ने कहा कि इस घटना पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल भीम आर्मी एकता मिशन से सुरेंद्र धर्मा ने बताया कि मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मारपीट के सुबूत वीडियो में हैं। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed