फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   medicine company employes strike for demands

मांगों को लेकर दवा कंपनी के कर्मियों का हल्ला बोल

Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
medicine company employes strike for demands
जालंधर में प्रदर्शन करते पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई के कामगारों ने हड़ताल शुरू कर दी है। दवा इकाई पर समझौते को नहीं मानने का आरोप लगाते हुए कामगारों ने आज खूब नारेबाजी की। यूनियन का कहना है कि कामगार यूनियन के गठन को रोकने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पदाधिकारियों को जबरन दूसरी इकाई में भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक चौहान टीम सहित गोंदपुर पहुंचे। टीम ने गोंदपुर इकाई परिसर के आसपास शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


दवा इकाई कामगार यूनियन प्रधान ब्रजमोहन, शैलेंद्र, अनिल कुमार व रोहित कुमार ने बताया कि 21 से 26 मार्च को यूनियन ने मांगों को लेकर हड़ताल की थी जिसमें 26 मार्च को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। प्रबंधन ने चारों कामगारों पर कार्रवाई रोेकने तथा सतपाल एवं अशरफ अली को एक माह के लिए दूसरी इकाई में भेजने का फैसला लिया। अब एक माह बाद भी कामगार को वापस नहीं बुलाया जा रहा है। उल्टे इकाई प्रबंधन यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को जबरन दूसरी इकाई में भेज रहा है।
विज्ञापन


यूनियन के उप प्रधान शैलेंद्र कुमार, सादिल अली, रामपाल, नरेश कुमार, मोनिका व सुखदेव पर यूनियन का साथ छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। मजदूर यूनियन के प्रधान ब्रजमोहन ने कहा कि यूनियन को तोड़ने के लिए कामगारों की एक माह की तनख्वाह रोक दी गई है। इसलिए मजदूर यूनियन ने श्रम एवं समझौता अधिकारी नाहन, एसडीएम पांवटा, डीएसपी पांवटा, एसएचओ, इकाई प्रबंधन वर्ग व श्रम निरीक्षक पांवटा को लिखित शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
  - मजदूर यूनियन की ये हैं प्रमुख मांगे
- यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों को बेवजह परेशान न किया जाए
-यूनियन में दखलअंदाजी न हो
-मजदूरों का ईपीएफ-ईएसआई काटा जाए
- कामगारों को कार्ड मिलेे
-अच्छे वर्करों को एलाउंस-डस्टिंग एलाउंस मिले
-सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं बोनस मुहैया हो
-कामगार शैलेंद्र, नरेश व सुखदेव की दूसरी इकाई में ट्रांसफर न हो
-कंपनी में 200 रुपये इंक्रीमेंट लगे
-वेतन की इकाई रसीद दिए जाने की मांग प्रमुख रही है
........
दोनों पक्षों की होगी समझौता बैठक : जांख्यान
-श्रम निरीक्षक मुकेश जांख्यान ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच शीघ्र समझौता बैठक होगी जिससे इकाई प्रबंधन व कामगार यूनियन के बीच उपजे विवाद को सुलझाया जा सके ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed