{"_id":"6638d2bc7222c07a1a0d0649","slug":"matdata-jagrukta-programme-on-khodri-majri-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1001-123818-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता लोभ, प्रलोभन, जाति वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करे : धनवीर चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता लोभ, प्रलोभन, जाति वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करे : धनवीर चौहान
विज्ञापन
पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण व सदस्
मतदाता लोभ, प्रलोभन, जाति वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करे : धनवीर चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की स्वीप टीम ने ग्राम पंचायत खोदरी माजरी के ग्रामवासियों को व्यवस्थित मतदान के लिए जागरूक किया। लोकतंत्र में मेरा वोट -मेरा भविष्य नारे का महत्व भी बताया गया।
स्वीप टीम के सदस्य जोगिंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत में मतदान का महत्व समझाते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा के निर्देशन में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य भी है। मतदान की अधिकता विशेष स्तर पर हमारी ताकत को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक के वोट की कीमत है और हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता को लोभ, प्रलोभन तथा जाति वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। चुनाव हमारा राष्ट्रीय पर्व होता है इसे बढ़-चढ़कर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
खंड समन्वयक रुखसाना ने सभी उपस्थित मतदाताओं को एक जून 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया और सभी उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई और सबका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान बबीता देवी, सचिव गीता राम, बीएलओ अर्जुन सिंह, स्वीप टीम सदस्य रामलाल शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक सूरत सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्या ठाकुर व आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल की सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संवाद