{"_id":"664b50f47f8a5d66f008c75e","slug":"matdata-jagrukta-programme-in-patliyo-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1030-124742-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार : धनवीर चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार : धनवीर चौहान
विज्ञापन
स्वीप टीम पातलियों पंचायत में ग्रामीणों को जागरुक करने पहुंची: संवाद
वोट लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार : धनवीर चौहान
पातलियों पंचायत के ग्रामवासियों को मतदान के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम सोमवार को पांवटा साहिब की पातलियों पंचायत पहुंची। टीम ने ग्रामवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्थानीय मतदाताओं के सवालों के जवाब व चुनावों को लेकर जानकारी भी साझा की गई।
स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब नागरिक मतदान में अग्रणी होकर योगदान करेंगे। लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। कहा कि वोट हमारे भविष्य का आधार है इसलिए हम सभी को बढ़- चढ़ कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
स्वीप टीम की सदस्य एवं खंड समन्वयक रुकसाना ने लोकतंत्र मज़बूत करो फिर से अवसर आया है कविता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि 01 जून 2024 को अपने साथ सभी घर वालों तथा आसपास के पड़ोसी मतदाताओं को भी मतदान के लिए बूथ पर जरूर लाएं। उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ ग्रहण करवाई। इसके उपरांत उन्होंने एकत्रित सभी मतदाताओं का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत जोगिंद्र शर्मा ने चुनाव नहीं मतदान करो, नए भारत का निर्माण करो कविता के माध्यम से की। मौजूद सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान सज्जन सिंह, पंचायत सचिव आलमशेर, सिलाई अध्यापिका, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
संवाद