फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Martyr

सुरेश ठाकुर अमर रहे के जयघोषों से गूंजा कत्याड़

Thu, 01 Oct 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Martyr
पति के अंतिम दर्शन के दौरान रोते-बिलखते परिजन व बेसुध पत्नी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले धारटीधार क्षेत्र के जवान सुरेश ठाकुर का पैतृक गांव कत्याड़ में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हवलदार सुरेश ठाकुर की चिता को उनके बड़े बेटे विवेक ठाकुर ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इससे पहले जवान की पार्थिव देह जिला मुख्यालय नाहन से पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव लाई गई। जैसे ही पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों को रखा गया, महिलाओं और परिजनों की चीख-पुकारों से लोगों का दिल दहल गया। करीब पौने घंटे तक पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इसके बाद उनको अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया। सेना के जवानों और पुलिस की टुकड़ी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश ठाकुर अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोषों से क्षेत्र गूंज उठा। बता दें कि बीते मंगलवार उधमपुर से श्रीनगर जाते समय सेना के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में कत्याड के हवलदार सुरेश ठाकुर की मौत हो गई थी। इसके बाद उधमपुर में सेना यूनिट के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान दिया। बुधवार रात जवान की पार्थिव देह जिला मुख्यालय नाहन लाई गई। यहां रात को मेडिकल कालेज में पूरे सम्मान के साथ रखा गया। वीरवार सुबह ही उनकी पार्थिव देह को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम विदाई में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, डीसी डा. आरके परूथी, एएसपी बबीता राणा, एसडीएम विवेक शर्मा, सैनिक वेलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन सहित सेना के अधिकारी और जवानों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दिवंगत सुरेश ठाकुर 155 टेरिटोरियल आर्मी में बतौर हवलदार तैनात थे। उनकी अचानक मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे धारटीधार क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखने दो, थोड़ी देर रुक जाओ
घर पर अंतिम दर्शनों के लिए रखी पार्थिव देह को उठाते ही पत्नी शीला देवी ने सेना अधिकारियों से कहा कि देखने दो, थोड़ी देर रुक जाओ। इसके बाद सेना अधिकारियों और प्रशासन ने उन्हें अंतिम दर्शनों के लिए थोड़ा और समय दिया। इस दौरान शीला देवी बेसुध भी हो गईं। उनके बेटे विवेक ठाकुर और आर्यन ठाकुर सहित उनके माता-पिता और भाई बंधु भी फूट-फूट कर रोये। दिवंगत सुरेश ठाकुर अगले साल ही सेना से सेवानिवृत होने थे। इससे पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed