{"_id":"5777c2a74f1c1bd04979b347","slug":"manrega-labourer-waiting-for-salary-in-pachad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद क्षेत्र के कई मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली दिहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद क्षेत्र के कई मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली दिहाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्श्ाशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद इलाके के दर्जनों मनरेगा मजदूरों को उनकी दिड़ाही का भुगतान नहीं किया गया है। लिहाजा दिहाड़ीदारों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। संत शिरोमणि रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगीराम भट्टी ने सराहां में पत्रकार वार्ता में कहा की नारग पंचायत समेत पच्छाद क्षेत्र के दर्जनों लोगों को 2013-14 की मजदूरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा दर्जनों लोगों को मैटेरियल के पैसे नहीं मिले हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मजदूर विकास खंड पच्छाद के कार्यालय के चक्कर काट कर थक गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रंगीराम भट्टी ने कहा कि वह लोगों के हितों को लेकर न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर करेंगे। विकास खंड में कार्यरत डिलिंग हैंड से जब मनरेगा की मजदूरी को लेकर बात की गई तो उन्होंने यह कहा कि आप की पेमेंट शिमला पंजाब नेशनल बैंक को भेज दी है। जबकि लोगों के खाते सराहां कोआपरेटिव बैंक में हैं। उन्होंने विकास खंड पर सीधा आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत नारग पंचायत के बाल राम, रतनचंद, गीताराम, राजेंद्र सिंह ने पानी के टैंक 2013-14 में बनाएं थे, जिनकी आज तक मजदूरी व मैटेरियल के पैसे नहीं मिले हैं। लोगों की आर्थिक दशा ठीक न होने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा अन्य पंचायतों के भी दर्जनों लोगों को मनरेगा की मजदूरी व मैटेरियल के पैसे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर बीडीओ पच्छाद सोनू गोयल ने बताया कि मनरेगा का कुछ पैसा रिलीज न होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। हालांकि मनरेगा के कई मजदूरों का भुगतान कर दिया है। पैसा मिलने पर जल्द ही मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान कर दिया जाएगा।