फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Manifold Oxygen Plant to be set up in Dadahu Hospital

ददाहू अस्पताल में मेनीफोल्ड आक्सीजन प्लांट होगा स्थापित

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Manifold Oxygen Plant to be set up in Dadahu Hospital
ददाहू अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेनीफोल्ड आक्सीजन प्लांट। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल ददाहू में रोगियों को आक्सीजन की कमी का सामना करना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में करीब 40 लाख से नया मेनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों को हर बिस्तर पर आक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में 24 सिलिंडर के दो अलग-अलग मेनीफोल्ड स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें एक में 16 और दूसरे मेनीफोल्ड में आठ सिलिंडरों की क्षमता रहेगी। इन सिलिंडरों का प्रेशर भी 150 किलो के करीब रहेगा। इससे हर वार्ड को ऑक्सीजन की सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसी महीने के अंत तक आक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट तैयार होने से अस्पताल में 50 बिस्तर आक्सीजन सुविधा से लैस होंगे। अस्पताल के हर वार्ड में रोगियों के लिए बिस्तर पर ही ऑक्सीजन प्वाइंट लगाए हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों को बिस्तर पर ही ईसीजी, हीटर और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सभी वार्डों में नई तकनीक की व्यवस्थाएं स्थापित की गई हैं। इससे रोगियों का आधुनिक तौर तरीकों से उपचार किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल ददाहू में आक्सीजन की पर्याप्त सुविधा न होने से अधिकतर रोगियों को रेफर किया जाता है। यहां आक्सीजन के सिलिंडर अधिकतर समय रोगियों को खाली ही मिला करते हैं। दससे रोगियों की जान जाने का खतरा भी बना रहता है। अब इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।

सीएमओ डॉ. एसके गौतम ने बताया कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 24 सिलिंडरों का नया मैनीफोल्ड प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
इससे बार-बार आक्सीजन सिलिंडर भरवाने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। जिले के शिलाई और राजगढ़ के अस्पतालों में भी यह सुविधा दी गई है। ददाहू में मेनीफोल्ड स्थापित करने में कुछ देरी हुई है। शीघ्र ही इससे कार्य लिया जाएगा। अस्पताल में एक साथ 50 रोगियों को आक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed