फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mandoli school checking

Sirmour News: मंडोली स्कूल में रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश, तीन दिन में मांगे सुरक्षा कार्यों के एस्टीमेट

Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
mandoli school checking
मंडोली स्कूल में स्कूल की सुरक्षा जांचने के दौरान उपनिदेशक, आरटीओ और डीएसपी एवं अन्य लोग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




डीसी की ओर से गठित कमेटी ने किया सुरक्षा पहलुओं का आकलन, डीएसपी संगड़ाह और जिला सिरमौर के आरटीओ भी रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने सोमवार को शिक्षा खंड संगड़ाह के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडोली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उनके रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण में सामने आया कि स्कूल में सभी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड का उचित रखरखाव करने की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रत्येक गतिविधि के आयोजन के बाद उसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों के नाम और आवश्यक विवरण भी रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान रोड सेफ्टी क्लब, इको क्लब, यौन उत्पीड़न निवारण समिति की बैठकों, विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों के आयोजन और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और सामान्य ज्ञान का भी आकलन किया गया। दोनों ही मामलों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में कार्यरत तीनों अध्यापक भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिले।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने पीएम पोषण योजना के तहत संचालित रसोईघर का भी निरीक्षण किया। रसोईघर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर पाई गई। वहीं, शौचालयों में पानी की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बाक्स
खदान से चलने वाले भारी वाहनों से स्कूल की सुरक्षा का आकलन
विद्यालय के समीप संचालित खदान से आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण स्कूल परिसर और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जिलाधीश की ओर से गठित कमेटी ने स्कूल के आसपास सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और विद्यालय भवन को संभावित खतरे का आकलन किया। इस दौरान डीएसपी संगड़ाह और जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भी मौजूद रहे।
जांच में सामने आया कि विद्यालय परिसर की ओर सड़क के साथ सुरक्षा के लिहाज से रिटेनिंग वॉल का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा कच्ची सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पक्का करने और सड़क पर क्रैश बैरियर स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई।

--बाक्स
तीन दिन में तैयार होंगे तीनों कार्यों के एस्टीमेट
सुरक्षा से जुड़े इन कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने मौके पर ही समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि वह तीन दिन के भीतर विद्यालय का दौरा कर तीनों कार्यों के एस्टीमेट तैयार करें। इन एस्टीमेट के आधार पर प्रस्ताव एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से जिलाधीश को भेजे जाएंगे, ताकि विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करवाए जा सकें।---

मंडोली स्कूल में स्कूल की सुरक्षा जांचने के दौरान उपनिदेशक, आरटीओ और डीएसपी एवं अन्य लोग। संवाद

मंडोली स्कूल में स्कूल की सुरक्षा जांचने के दौरान उपनिदेशक, आरटीओ और डीएसपी एवं अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed