{"_id":"6ae87fae8258ee2c8e042c67","slug":"kheri-village-sc-basti-no-road-road-facility-nahan-news-c-177-1-nhn1013-193168-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खैरी की एससी बस्ती को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खैरी की एससी बस्ती को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा को मांग पत्र सौंपते बढ़ाना पंचायत के ग्रामीण। संवाद
बरसात में नाला उफान पर आने से बंद हो जाता है ग्रामीणों का रास्ता
बीडीसी सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर मांगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। कलाथा-बढ़ाना पंचायत के खैरी गांव की एससी बस्ती को संपर्क सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठी है। बीडीसी सदस्य जयप्रकाश तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल से मुलाकात कर शिकायत सौंपी।
ग्रामीणों ने बताया कि किल्लौड़ से खैरी गांव की एससी बस्ती तक सड़क सुविधा नहीं होने से लंबे समय से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दौरान नाले में पानी बढ़ने से बस्ती का संपर्क कट जाता है और ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है। इससे दैनिक कामकाज के साथ जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की पहचान कर ग्रामीणों के साथ चर्चा के बाद समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
एसडीएम द्विज गोयल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को जल्द मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान अजय कुमार, साधु राम तोमर, सियाराम, दीपचंद, सुमेर चंद, नेकराम, रघुवीर, बलदेव, राजू, नरेश, सीताराम, जयप्रकाश और देवराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।-- -
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर मांगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। कलाथा-बढ़ाना पंचायत के खैरी गांव की एससी बस्ती को संपर्क सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठी है। बीडीसी सदस्य जयप्रकाश तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल से मुलाकात कर शिकायत सौंपी।
ग्रामीणों ने बताया कि किल्लौड़ से खैरी गांव की एससी बस्ती तक सड़क सुविधा नहीं होने से लंबे समय से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दौरान नाले में पानी बढ़ने से बस्ती का संपर्क कट जाता है और ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है। इससे दैनिक कामकाज के साथ जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की पहचान कर ग्रामीणों के साथ चर्चा के बाद समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
एसडीएम द्विज गोयल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को जल्द मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान अजय कुमार, साधु राम तोमर, सियाराम, दीपचंद, सुमेर चंद, नेकराम, रघुवीर, बलदेव, राजू, नरेश, सीताराम, जयप्रकाश और देवराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।