फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   make short film and win prize

Sirmour News: सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाओ और 25 हजार इनाम पाओ

Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
make short film and win prize
परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित किया जा रहा सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यदि आप लघु फिल्म बनाने के शौकीन हैं तो खबर आपके लिए है। सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाकर 25 हजार रुपये तक जीतने का मौका है।
आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश सड़क सुरक्षा पर सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 18 या इससे अधिक आयु के व्यक्ति सड़क सुरक्षा पर एक लघु फिल्म या वीडियो बनाकर परिवहन विभाग को ई-मेल या विभाग के कार्यालय में उपलब्ध करवा सकते हैं, जो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में हो सकती है।
उन्होंने बताया कि फिल्म 5 मिनट से अधिक न हो। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 15 फरवरी 2026 तक वीडियो या फिल्म बनाकर विभाग की ई-मेल departmentoftransporthp@gmail.com पर या परिवहन निदेशालय, लीड एजेंसी, रोड सेफ्टी सेल, शिमला-171004 को भेज सकते हैं। फिल्म महोत्सव में देश व प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। सभी प्राप्त वीडियो / फिल्म में से विभाग बेहतरीन वीडियो / फिल्म का चयन करेगा। इसके बाद 18-25 वर्ष, 25-32 वर्ष, 32-40 वर्ष, 40 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों की श्रेणी में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को 25 हज़ार, सर्टिफिकेट व ट्राफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 5-5 हजार के 20 स्पेशल इनाम भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोना चंदेल ने बताया कि सभी इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना वीडियो / फिल्म भेज कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ एक फॉर्म भी जमा किया जाएगा जो कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अन्य किसी जानकारी के लिए भी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed