फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Majra Block boys and girls teams winners in District Yoga Olympiad

Sirmour News: माजरा ब्लॉक लड़के-लड़कियों की टीमें जिला योग ओलंपियाड में विजेता

Thu, 06 Jun 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Majra Block boys and girls teams winners in District Yoga Olympiad
- जिला स्तरीय योग ओलंपियाड विजेता माजरा ब्लॉक टीम: स्त्रोत्र- योगा टीम सूत्र
मुख्य अतिथि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने इनाम वितरित किए
विज्ञापन

विजेता टीमें नादौन में 8 से 9 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब की व्यास पंचायत के शहीद कमल कांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की योग टीमों ने फिर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में आठ ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। माजरा ब्लॉक ने लड़के और लड़कियों के वर्ग में खिताब पर कब्जा जमा लिया है। शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि योग ओलंपियाड जिला स्तरीय प्रतियोगिता मानगढ़ के नारंग ब्लॉक में संपन्न हुई, जिसमें आठ ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। कोटडी व्यास के बच्चों ने माजरा ब्लॉक की तरफ से खेलते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। छात्र टीम कप्तान हर्ष और छात्रा टीम कप्तान अंशिका चौधरी ने बताया कि अच्छे प्रदर्शन के बलबूते पर दूसरी बार दोनों वर्ग में जिला स्तर पर विजेता बने हैं। टीम मैनेजर नरेश कुमार कला अध्यापक ने बताया कि बच्चों ने मनगढ़ में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर ने पुरस्कार वितरित किए। छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला में लगातार दूसरे वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब विजेता टीमें जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व हमीरपुर के नादौन में 8 से 9 जून को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी। कोटड़ी व्यास स्कूल के पांच छात्र-छात्राएं अंशिका, कंचन, हर्ष, शिवानंद व नंद सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेताओं को मुख्य अतिथि राजीव ठाकुर, एडीपीओ धर्म पाल ठाकुर, शारीरिक शिक्षक संघ भूतपूर्व महासचिव वीर सिंह ठाकुर, वर्तमान महासचिव हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ रेखा ठाकुर न बच्चों को ट्रॉफी व मेडल व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर कोटडी व्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने बधाई दी है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed