फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Major action against illegal felling, wood of 282 pine trees seized

Sirmour News: अवैध कटान पर बड़ी कार्रवाई, 282 चीड़ के पेड़ों की लकड़ी जब्त

Sat, 07 Mar 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Major action against illegal felling, wood of 282 pine trees seized
​शिलाई में काटे गए पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेती वन विभाग की टीम। स्रोत विभाग
पूर्व जिला परिषद सदस्य ने ली थी 25 पेड़ काटने की अनुमति
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना दिए बिना और हैमर मार्क लगाए बिना काटे पेड़
वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जब्त लकड़ी वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। पेट्रोल पंप शिलाई के पास अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने 282 पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। लकड़ी को वन परिक्षेत्र कार्यालय में जब्त कर दिया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विभागीय टीम के साथ मौके पर डटे रहे और काटे गए पेड़ों की गैलियां बनाकर उन्हें वाहनों से वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया।
बताया जा रहा है कि यहां एक पूर्व जिला परिषद सदस्य ने वन मंडल अधिकारी कार्यालय रेणुका से केवल 25 चीड़ के पेड़ काटने की अनुमति ली थी। आरोप है कि अनुमति लेने के बाद न तो इसकी सूचना वन परिक्षेत्र कार्यालय को दी गई और न ही पेड़ों पर अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले हैमर मार्क लगाए गए। इसके बावजूद 25 पेड़ों की जगह सैकड़ों पेड़ों पर आरी चला दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान अवैध रूप से काटे गए 282 चीड़ के पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। विभागीय टीम मौके पर लगातार निगरानी कर रही है और जब्त लकड़ी को कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और वन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं और अवैध कटान में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-एनएस नेगी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed