{"_id":"612d19078ebc3e847778d819","slug":"maize-crops-destroyed-in-puruwala-nahan-news-sml3821445160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश और अंधड़ से खेतों में मक्की की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश और अंधड़ से खेतों में मक्की की फसल तबाह
विज्ञापन
फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत में भारी अंधड़ व बारिश से खराब हुई मक्की।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा में रविवार शाम हुई तेज बारिश और तूफान से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत के आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल बारिश और अंधड़ से खेतों में लिट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
ग्रामीण राजीव शर्मा, दिनेश, गीतराम, आदेश, ओम प्रकाश और सुरेंद्र आदि ने बताया कि शमशेरगढ़, डोरियोंवाला गांव में मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। रविवार की शाम हुई बारिश के साथ तेज हवा ने किसान की कई बीघा मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान राजीव और आदेश ने बताया कि मक्की की फसल को तैयार करने में चार महीने लगे। दिन में बंदरों और रात को जंगली जानवरों से फसल को जैसे-तैसे बचा कर बड़ी की लेकिन अब बारिश और तेज हवा ने फसल चौपट कर दी है। कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस समय गन्ना और धान को बारिश से बहुत फायदा हुआ है लेकिन रविवार शाम से देर रात तक लगातार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कृषि विभाग से मौके का मुआयना कर उन्हें मुआवजा देने की मांग की है ताकि प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
उधर, पांवटा कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ राजकुमार ने बताया कि तेज आंधी से जो मक्की बीच से टूट जाती है उस पर दाना नहीं लग पाता। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उन्हें मिली है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों से मक्की को हुए नुकसान की रिपोर्ट मंगवा दी जाएगी।
.