फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mahila divas in akm school dadhahu

Sirmour News: एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में नारी शक्ति सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mahila divas in akm school dadhahu
एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


महिला दिवस पर 80 महिलाओं को सम्मानित किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में नारी शक्ति का सम्मान किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने 80 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सर्वप्रथम विद्यालय परिवार ने सभी महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष उपहारों से सम्मानित भी किया।


प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने महिलाओं की थीम अधिकार, न्याय और कार्यवाही और बालिकाओं के लिए गिव टू गेन पर आधारित वक्तव्य में कहा कि महिलाएं समाज की वह शक्ति हैं जिसमें सृष्टि की रचना समाई हुई है। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस दिन को यादगार किया।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed