फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mahadev XI Kamrau and Chudeshwar Shiv Shakti XI won the matches.

Sirmour News: महादेव एकादश कमरऊ और चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश ने जीते मैच

Sat, 24 Feb 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mahadev XI Kamrau and Chudeshwar Shiv Shakti XI won the matches.
कमरऊ से देवीचंद ने 73 और पंकज राणा ने 50 रनों की खेली पारी
विज्ञापन

पांवटा में उत्तर भारतीय वीर शिवाजी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा के खेल मैदान में वीर शिवाजी उत्तर भारतीय खेल प्रतियोगिता में महादेव एकादश कमरऊ और चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश कमरऊ ने मैच जीते।
आयोजक मधुकर डोगरी ने कहा कि महादेव एकादश कमरऊ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 173 रन बनाए। देवीचंद ने 73 रनों का शानदार पारी खेली। शूरवीर ने 24, गंभीर ने 21 व पारस ने 19 रन बनाए। महेंद्र ने पांच विकेट, सचिन, योगेश व वीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में फूलपुर टीम 20 ओवर में 163 रनों पर ही सिमट गई। अमन ने 46 रन, अमित ने 38, वीरेंद्र ने 31 व कार्तिक ने 21 रनों की पारी खेली। महादेव एकादश की तरफ से अर्जुन ने दो, पंकज, भाटी व देवीचंद ने एक एक विकेट लिया। महादेव टीम कमरऊ ने 10 रनों से मैच जीत दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मैच में चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश कमरऊ ने 20 ओवर में 166 रनों का स्कोर किया। पंकज राणा ने 50 रन, सूर्या ने 30, नरेश 26, निखिल ने 14 और सूर्यदेव ठाकुर ने 10 रन बनाए। जवाब में कोड़गा 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन ही बना सका। विक्की ने 40, राजीव व नीरज ने 17-17 रनों का योगदान किया। कमरऊ की तरफ से पंकज व कमलेश ठाकुर ने 2-2 विकेट, गोविंद व नरेश ने एक एक विकेट लिया। चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश कमरऊ ने 36 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी ने कहा कि कमरऊ पंचायत से इस बार चार टीमें पहुंची हैं। सभी चारों टीमों ने शुरुआती मैच जीत कर दूसरे चरण में प्रवेश पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed