{"_id":"698dd928aacc67fdaf0f6ec3","slug":"maha-aarti-at-renuka-lake-on-falgun-sankranti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171820-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फाल्गुन संक्रांति पर रेणुका झील में महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फाल्गुन संक्रांति पर रेणुका झील में महाआरती
विज्ञापन
झील में सैकड़ों घी के दीपक भी जलाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। फाल्गुन संक्रांति के अवसर पर रेणुकाजी झील की महाआरती की गई। जिला पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी और रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नहान राजीव संख्यान ने संत- महात्माओं और श्रद्धालुओं के साथ रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की।
तीर्थ के देवघाट पर ढोल, नगाड़े, शंख और घंटियाल की मधुर ध्वनि के बीच आयोजित हुई महाआरती से रेणुकाजी तीर्थ का कण-कण भक्तिमय हो उठा। भगवान परशुराम मंदिर के पंडित रविदत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की रस्म को निभाया। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, एसएचओ प्रियंका चौहान, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, माता राम, तारा दत, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु व संत महात्मा मौजूद रहे।