{"_id":"6579abf78bc4fb511a098974","slug":"m-3-evm-demostration-center-begin-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14536-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्रों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्रों का शुभारंभ
विज्ञापन
नाहन में एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्र का शुभारंभ करते अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा। सं
सचित्र
नाहन में एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्रों का शुभारंभ
प्रदर्शन केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया को समझेंगे मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाहन में आम जनता के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्र का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सिरमौर जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 में प्रयोग की जाने वाली एम-3 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए सिरमौर के सभी पांचों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) को उपलब्ध करवा दी गईं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों, राजनीतिक दलों, युवा मंडलों, महिला मंडलों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गैर सरकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं नवयुवकों से आह्वान किया कि वे ईवीएम मशीनों के बारे में जागरूक होने के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) और जिला निर्वाचन कार्यालय जिला सिरमौर स्थित नाहन में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने भी एसडीएम कार्यालय नाहन में एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर से 30 जनवरी, 2024 तक ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वाहन के माध्यम से नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी 121 मतदान केंद्रों में आम लोगों को ईवीएम के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदर्शन केंद्रों पर जाकर मतदान की प्रक्रिया को समझें। इस अवसर पर तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी ईवीएम राजेश चौहान, अधीक्षक निर्वाचन तेजेंद्र ठाकुर, कानूनगो हरीचंद शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।