{"_id":"65268a73150d61aa80084651","slug":"lpg-shortagein-rajgarghpeople-facing-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1027-10317-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ में रसोई गैस के लिए भारी मारामारी, लोगों में फूट रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ में रसोई गैस के लिए भारी मारामारी, लोगों में फूट रहा गुस्सा
विज्ञापन
राजगढ़ में रसोई गैस पहुंचते ही गाड़ी को घेरकर खड़े हुए लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र
राजगढ़ में रसोई गैस के लिए भारी मारामारी, लोगों में फूट रहा गुस्सा
सिलिंडर आपूर्ति होते ही गाड़ी पर टूट रहे लोग, फिर भी खाली हाथ
इलाके के 20,000 उपभोक्ता झेल रहे परेशानी, मांग नहीं हो रही पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में रसोई गैस का भारी संकट पैदा हो गया है। हालत ये है कि लोग रोजाना रसोई गैस के लिए लाइनों में लग रहे हैं लेकिन फिर भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है।
हालांकि, क्षेत्र में पिछले तीन माह से ही रसोई गैस की किल्लत चल रही है लेकिन अब ये समस्या ज्यादा विकराल होने लगी है। हैरानी की बात ये है कि राजगढ़ क्षेत्र में 10,000 सिलिंडर की कमी हो चली है। इससे इलाके के 20,000 से ज्यादा उपभोक्ता भारी परेशानी झेल रहे हैं।
नागरिक आपूर्ति निगम की राजगढ़ गैस एजेंसी में इस समय रसोई गैस की मांग को पूरा कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि गैस की आपूर्ति पहुंचते ही सैकड़ों लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगने को विवश हो रहे हैं और सिलिंडर खत्म होते ही कई लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि राजगढ़ क्षेत्र में पिछले तीन माह से ही 35 ट्रक कम सप्लाई हुई है। एक ट्रक लोड़ में 334 के करीब गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती है। इसके अनुसार 10 हजार से अधिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कम हुई है।
ग्रामीण क्षेत्रों को सप्लाई न किए जाने से दूर-दराज इलाकों से भी लोग राजगढ़ पहुंच रहे हैं। इससे राजगढ़ में लोगों की भीड़ काफी बढ़ रही है। बीते मंगलवार को लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र रासुमांदर जाने वाले ट्रक को ही रोक दिया, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन व पुलिस को मौके पर आना पड़ा।
गैस एजेंसी के प्रभारी कुलदीप वर्मा ने बताया कि बद्दी से तीन माह में करीब 35 लोड़ कम सप्लाई होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। जुलाई महीने से अभी तक 10 हजार से अधिक गैस सिलिंडर कम आपूर्ति होने के कारण रसोई गैस का वितरण सुचारू नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने माना कि इससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है, वहीं गैस वितरण करने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में आईओसी को भी लिखा गया है।