फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg shortage in saranha, people facing problem

सराहां इलाके की पांच पंचायतों में गैस आपूर्ति ठप

Wed, 05 Oct 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Wed, 05 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
lpg shortage in saranha, people facing problem
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।

विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।पच्छाद इलाके की पांच पंचायतों में पिछले एक महीने से रसोई गैस सिलेंडर वाहन की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि गैस सिलेंडर उपभोक्ता प्रत्येक दिन सुबह के समय खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर पहुंचते हैं, लेकिन पूरा दिन गाड़ी के इंतजार में खत्म हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं का समय भी नष्ट हो रहा है।

घरेलू कामकाज के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो गया है। पच्छाद क्षेत्र के तहत आने वाली नारग, दाड़ो देवरिया, वासनी, लाल टिककर व शाडिया पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ताओं को महीने की 3 तारीख व 20 तारीख रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए सुनिश्चित की गई है। हैरानी इस बात की है कि इलाके की पंचायतों में न तो पिछले महीने की 20 तारीख को गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंची और न ही इस महीने की 3 तारीख को सिलेंडर उपलब्ध हो पाए। ऐसे में उपभोक्ताओं के अलावा स्कूलों में खाना बनाने के लिए भी गैस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


नारग पंचायत की प्रधान हितेशिका, दाड़ो देवरिया पंचायत प्रधान गीता देवी, नारग पंचायत के उपप्रधान विक्रम सिंह, पवन सूद, अनिल शर्मा व रमेश शर्मा ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र की करीब पांच पंचायत के सैकड़ों लोगों को पिछले एक महीने से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हर रोज ग्रामीण खाली सिलेंडर लेकर गाड़ी का इंतजार करते हैं, लेकिन गाड़ी न पहुंचने से पूरा दिन व्यर्थ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गैस एजेंसी राजगढ़ के इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई कम आने के कारण यह समस्या आई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस इलाके में गैस सिलेंडर की सप्लाई भेजी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed