{"_id":"69514223f6d8870306061efc","slug":"lost-mangalsutra-returned-to-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-168185-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में खोया मंगलसूत्र लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में खोया मंगलसूत्र लौटाया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में महिला को मंगलसूत्र लौटाता युवक। स्रोत: जागरूक पाठक
कुलदीप ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को एक महिला को उसका खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र वापस मिल गया।इससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मामले में अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और एक युवक ईमानदारी की मिसाल बने।
जानकारी के अनुसार बनकला निवासी नवविवाहित अंजलि अपनी भाभी से मिलने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गायनी वार्ड में आई थीं। इसी दौरान उनका सोने का मंगलसूत्र गुम हो गया। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला।
अंजलि ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ममता रानी और दीपक को घटना की सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने तलाश शुरू की और इस दौरान मेडिकल स्टोर से पता चला कि कोडगा निवासी कुलदीप को गेट के समीप मंगलसूत्र मिला है। उन्होंने इसे मेडिकल स्टोर पर रख दिया था ताकि मालिक को मिल सके।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने अंजलि से मंगलसूत्र की पहचान करवाई और इसके बाद कुलदीप ने उसे महिला को सौंप दिया। अंजलि और उनके परिजनों ने सुरक्षाकर्मियों और कुलदीप का आभार व्यक्त किया।