फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lord Shri Jagannath Rath Yatra will be taken out on 29th June in Nahan

Sirmour News: नाहन में 29 जून को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

Thu, 20 Feb 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Jagannath Rath Yatra will be taken out on 29th June in Nahan
आठ अप्रैल से 18 जून तक रोजाना प्रभात फेरी का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन की ओर से शहरवासियों के सहयोग से 29 जून को 17वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन करेगी। यह निर्णय नाहन में हुई बैठक में लिया गया।
मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि इससे पहले 20 जून से 26 जून तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। 28 जून से 29 जून तक श्री जगन्नाथ, सुभद्रा माता, बलराम और सुदर्शन की पूजा की जाएगी। 8 अप्रैल से 19 जून तक प्रभात फेरी कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें 17 मंदिरों की प्रभात फेरी की जाएगी। इसमें सनातन धर्म मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, काली स्थान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, शिव मंदिर हाउसिंग बोर्ड, महादेव मंदिर, पंचमुखी मंदिर रिठे का पेड़, अमरपुर-पक्का टैंक, रानीताल शिव मंदिर, वामन भगवान कच्चा टैंक, श्री रघुनाथ मंदिर, कच्चा टैंक हनुमान मंदिर, एमईएस मंदिर, नरसिंह मंदिर आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 जून को जगन्नाथ मंदिर से सुबह 8 बजे पूर्णाहुति के बाद रथ यात्रा शुरू होगी। यात्रा में श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, बलराम को पालकियों से बड़ा चौक खेड़ा महाराज के पास विराजमान किया जाएगा। वहां से हिंदू आश्रम, गुरुद्वारा, पुलिस लाइन, नया बाजार होते हुए चौगान लाया जाएगा। यहां 56 भाग के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री भुवन जोशी, योगेश जैन कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा, भूपेंद्र गुप्ता, शकुन गुप्ता, चतर सिंह, शेखर, शिया, सुमित्रा देवी, संतोष गौतम समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed