फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lord Parshuram's praise echoed in Khatu Shyam's court

Sirmour News: खाटू श्याम के दरबार में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's praise echoed in Khatu Shyam's court
ददाहू (सिरमौर)। आराध्य देव भगवान परशुराम 1,200 किलोमीटर की यात्रा करके राजस्थान से लौट आए हैं। पहली बार भगवान परशुराम को राजस्थान आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने सीकर (खाटू श्याम) में दो दिनों तक प्रवास करके सोमवार को वापस प्रस्थान किया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम के राजस्थान प्रवास को लेकर उनके भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया। भगवान परशुराम अपने 51 देवगणों के साथ राजस्थान के सीकर में पहुंचे थे। यहां देवगणों ने खाटू श्याम के दरबार पहुंचकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। खाटू श्याम मंदिर कुछ पल के लिए परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। परशुराम मंदिर जामू के प्रधान बिरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम को पहली बार राजस्थान आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जामू मंंदिर से भगवान परशुराम की प्रतिमाओं को पालकी में सवार करके राजस्थान ले जाया गया था। सोमवार को ददाहू के खदाल के गोसदन में उनका विश्राम होगा। मंगलवार को भगवान परशुराम अपने देवस्थल जामू लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed