{"_id":"69ca7301e9540edf41039801","slug":"lion-in-jungle-people-in-fear-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175238-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद के जंगलों में शेर की आहट से थमीं सांसे, खूंटे में बंध गए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद के जंगलों में शेर की आहट से थमीं सांसे, खूंटे में बंध गए मवेशी
विज्ञापन
पच्छाद की बागथन पंचायत के जंगल की एआई से तैयार की गई वह तस्वीर जिसमें नजर आ रहा शेर। स्रोत: ग्र
सचित्र--
-एआई तकनीक का प्रयोग कर युवक ने तैयार की जंगल में शेर की तस्वीर, वायरल होते ही मचा हड़कंप
-विभाग ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बागथन पंचायत के तकाहां-सेर गांव के जंगलों में रविवार को एक ऐसी दहशत ने दस्तक दी कि पूरे इलाके की रफ्तार मानों थम सी गई। सोशल मीडिया पर जंगल के बीचो-बीच बैठे एक खूंखार शिकारी की तस्वीर क्या वायरल हुई, समूचे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। डर का आलम यह था कि जो महिलाएं तड़के चारागाहों की ओर निकल पड़ती थीं, उन्होंने घरों की दहलीज लांघना छोड़ दिया। दूध लेकर मंडी जाने वाले ग्रामीणों के कदम ठिठक गए और पशुओं को चारा डालना भी किसी जंग जीतने जैसा लगने लगा।
तकाहां-सेर के जंगल में बिरोजा निकासी के लिए गए राजीव नाम के व्यक्ति ने जैसे ही अपने साथी हरीश को वह खतरनाक तस्वीर दिखाई, मानो पूरे इलाके में मौत का फरमान जारी हो गया। राजीव का दावा था कि उसने साक्षात शेर देखा है और अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी फोटो खींची है। देखते ही देखते यह फोटो हर मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने लगी। खौफ के साये में जी रहे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और शेर के पकड़े जाने तक सुरक्षा की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी पच्छाद रीना ठाकुर ने बिना वक्त गंवाए वन विभाग की एक विशेष टीम को तफ्तीश के लिए रवाना किया। खंड अधिकारी और उनकी टीम ने जब जंगल के उस हिस्से को घेरा जहां शेर होने का दावा किया गया था, तो वहां का मंजर कुछ और ही कहानी बयां कर रहा था। टीम ने जब मुख्य गवाह राजीव को मौके पर बुलाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो अचानक कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
वन विभाग की सख्ती के आगे जब राजीव के पसीने छूटने लगे, तो उसकी जुबान लड़खड़ा गई। कुछ ही देर में वह टीम के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। राजीव ने कबूला कि जंगल में कोई शेर नहीं था। उसने महज एक साधारण फोटो अपने दोस्त को भेजी थी, जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऐप का जादुई इस्तेमाल कर उसमें शेर फिट कर दिया। मजाक में शुरू हुई इस डिजिटल शरारत ने पूरे पच्छाद को डरा कर रख दिया था।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रीना ठाकुर ने पुष्टि की कि शेर की खबर पूरी तरह से निराधार और एक अफवाह थी। उन्होंने बताया, यह सब एआई का खेल था। आरोपी को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया है कि अगली बार ऐसी हरकत की तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
-- -- संवाद