Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   link road closed in badwas panchyat

Sirmour News: बढ़वास और चौकी मृगवाल की संपर्क सड़क एक सप्ताह से ठप

Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
link road closed in badwas panchyat
गिरिपार में सप्ताह भर से बंद बढ़वास पंचायत के संपर्कमार्ग को ठीक करने के प्रयास में जुटे ग्रा
पांच दिनों बाद खजियार उठाऊ पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त लाइनें सुचारु
विज्ञापन

28 अगस्त से चौकी मृगवाल मार्ग पर फंसी है एचआरटीसी बस

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की बढ़वास पंचायत का संपर्क मार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ा है। तिलानी के समीप भारी भूस्खलन के चलते पंचायत की उठाऊ पेयजल योजना आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 5 दिनों तक डेढ़ किलोमीटर दूर कथयाड़ से ग्रामीण पानी ढोते रहे। अब जाकर जलशक्ति विभाग कर्मचारियों की ओर से बरसात में भी कार्य करने पर आपूर्ति सुचारु हो पाई, जबकि सप्ताह भर से एचआरटीसी की पांवटा साहिब से चौकी मृगवाल बस फंसी हुई है।
स्थानीय निवासी जय सिंह चौहान, खतरी राम, दयाल सिंह, बाबू राम, सुरेंद्र सिंह सूर्या, मनोज चौहान व नारायण सिंह ने बताया कि सप्ताह भर से संपर्क मार्ग बंद पड़ा है। तिलानी के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। इसके बाद पेयजल आपूर्ति लाइन भी ठप हो गई। एचआरटीसी की बस सेवा प्रभावित है। मार्ग बंद होने पर लोगों को छोटे वाहन से गांव तक पहुंचना भी बंद हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एनएच की खोदाई के बाद संपर्क मार्ग की दशा इस कदर बरसात में हुई है। प्रशासन से आग्रह है कि मोर्थ की मशीनरी को संपर्क मार्ग खुलवाने के लिए मौके पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय मार्ग बंद हो जाने से बढ़वास, चौकी मृकवाल समेत छोटे कई गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। करीब छह दिनों से डेढ़ किलोमीटर दूर कथयाड़ से सैकड़ों परिवार पेयजल ढोकर ले जाते रहे। जलशक्ति विभाग की टीम सदस्यों कमलेश ठाकुर, राहुल चौहान, सुनील कुमार, अजीत चौहान व रामकिशन शर्मा ने मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद भी पूरे दिन भर टूटी आपूर्ति लाइन को ठीक करने का काम किया। इसके चलते अब पानी गांव तक पहुंच गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने मिल कर अपने स्तर पर एक मशीन सड़क ठीक करने में लगाई है, लेकिन ये शीघ्र मार्ग खुलवाने की दृष्टि से नाकाफी है।

ग्राम पंचायत बढ़वास की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि एसडीएम कफोटा और तहसीलदार कमरऊ समेत प्रशासन के संज्ञान में समस्या लाई गई है। इसमें प्रशासन से आग्रह किया है कि मोर्थ (एनएच) से सहयोग लिया जाए। इनकी मशीनरी मौके पर पहुंचने पर ही संपर्क मार्ग को फिर से शुरू किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में फंसी निगम की बस व अन्य वाहनों को भी निकाला जा सकेगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed