फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   library facility in sataun

Sirmour News: सतौन में बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी, युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा पांवटा-नाहन

Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
library facility in sataun
सतौन में तैयार पुस्तकालय भवन। संवाद
विकास की बात--
विज्ञापन

सचित्र--





राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की सतौन पंचायत में अब युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पांवटा साहिब और नाहन नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। लाइब्रेरी का भवन पहले ही बनकर तैयार है, लेकिन बजट के अभाव में अब तक इसमें युवाओं के बैठने समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई थीं।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान पंकज शर्मा ने पदभार संभालने के बाद स्थानीय युवाओं की इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के समक्ष रखा। उद्योग मंत्री ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डीएमएफटी फंड से 5 लाख 95 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान पंकज शर्मा और उपप्रधान दयाराम ने बताया कि लाइब्रेरी भवन पिछली पंचायत के कार्यकाल में ही तैयार हो गया था। करीब 17 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बने इस भवन के निर्माण पर लगभग 14 लाख 36 हजार रुपये डीएमएफटी फंड और तीन लाख रुपये 15वें वित्त आयोग से खर्च किए गए थे। भवन तैयार होने के बाद पिछली पंचायत ने इसका उद्घाटन भी कर दिया था, लेकिन अंदर युवाओं के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि नए कार्यकाल में स्थानीय युवाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है। लाइब्रेरी को कुछ ही महीनों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।


उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी शुरू होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पांवटा साहिब और जिला मुख्यालय नाहन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

---संवाद--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed