{"_id":"6220c4b54d9abb6d53465db1","slug":"letter-recognition-toys-nahan-news-sml4013536134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षर पहचान के साथ-साथ खिलौनों से खेलने में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षर पहचान के साथ-साथ खिलौनों से खेलने में बीता दिन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
प्रताप भवन नाहन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जानवरों की पहचान करना सिखातीं कार्यकर्ता।
- फोटो : NAHAN
Link Copied
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के आंगनबाड़ी केंद्रों में वीरवार को भी नौनिहालों की संख्या कम रही। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या चार से सात तक ही सीमित रही। इससे पूर्व एक दिन पहले भी आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्का-दुक्का बच्चे ही नजर आए थे। हालांकि वीरवार को पहले दिन के मुकाबले बच्चों की उपस्थिति थोड़ी अधिक रही।
विज्ञापन
समय दोपहर ठीक 12 बजे। स्थान आंगनबाड़ी केंद्र मियां का मंदिर। इस आंगनबाड़ी केंद्र में तीन ही बच्चे पहुंचे थे। पहले दिन इन बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली ने अक्षर की पहचान करवाने का प्रयास किया। सहायिका शमशाद बेगम भी मौके पर मौजूद रहीं। इस बीच एक बुजुर्ग अशोक कुमार अपने पोते को केंद्र लेकर आया। उसने आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर खुशी जाहिर की। समय दोपहर 12.20 बजे। स्थान आंगनबाड़ी केंद्र प्रताप भवन। यहां आठ बच्चे बैठे हुए थे। इनमें से कुछ बच्चों की माताएं भी मौके पर मौजूद थीं। इन बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती ने अक्षर पहचान करवाने के साथ-साथ खेलने के लिए खिलौने दिए हुए थे। समय दोपहर 12.45 बजे। स्थान आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक। आंगनबाड़ी केंद्र में केवल चार ही बच्चे आए। इन बच्चों का पूरा दिन खिलौनों के साथ खेलने में बीता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा जोशी और सहायिका आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई करतीं नजर आई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र, रीठा का पेड़ में भी बच्चों की संख्या चार-से सात के बीच रही। यहां भी बच्चों को अक्षर की पहचान करनी सिखाई गई। गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना काल में आंगनबाड़ी केंद्र तो खोल दिए थे, लेकिन बच्चों के आने पर पाबंदी लगा रखी थी। एक मार्च से सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए भी खोल दिया। एक मार्च को शिवरात्रि पर्व का अवकाश होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। दो मार्च को आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन वितरण का कार्य चला। वीरवार को बुधवार की अपेक्षा अधिक बच्चे मौजूद रहे। आने वाले दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।