फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Law college students learned how the prison system works

Sirmour News: लॉ कॉलेज के छात्रों ने जाना जेल प्रणाली कैसे करती है काम

Thu, 09 Nov 2023 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Law college students learned how the prison system works
सचित्र
विज्ञापन

हिमालयन संस्थान कालाअंब के छात्रों ने किया जेल भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन संस्थान कालाअंब के लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने आदर्श कारागार जेल नाहन का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में 30 छात्र और दो शिक्षण संकाय सदस्य मौजूद रहे। इसका मकसद कानून के छात्रों को जागरूक करना रहा।
सहायक प्रो. अंकित ठाकुर और सहायक प्रो. श्वेता ने सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि जेल प्रणाली कैसे काम करती है और कैदी और सुधार अधिकारियों द्वारा इन कैदियों को कैसे काम सौंपा जाता है।
विज्ञापन

उप अधीक्षक विनोद कुमार चंबियल के निर्देशन में छात्रों को इस बात से अवगत कराया गया कि जेल और सुधारात्मक सेवाएं कैसे काम करती हैं। इस दौरान कई छात्रों ने संबंधित व्यक्ति से प्रश्न पूछे, जिनका बहुत प्रभावी ढंग से उत्तर दिया गया। कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य अश्विनी ने छात्रों से बातचीत की और बताया कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के ज्ञान को बढ़ाती हैं और उन्हें हर पहलू से जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष विकास बंसल और सीईओ मनन्त बंसल ने कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों का हर प्रकार से ज्ञानवर्धन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed