फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   landslides in sirmaur

भूस्खलन से बकाहन-केलेवाला सड़क बंद, लोगों का घर आनाजाना मुश्किल

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
landslides in sirmaur
भरोग बनेड़ी में भूस्खलन से हुए नुकसान का मुआयना करतीं वन, राजस्व, लोक निर्माण व भूसंरक्षण विभाग क? - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। जिलेभर में लगातार हो रही बारिशों से जगह-जगह भूस्खलन का होना जारी है। कहीं जमीन धंस रही है तो कहीं सड़कें बंद होने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलबा और ढंगे गिरने से लोगों को हर वक्त अपने घरों को नुकसान पहुंचने और परिवार की जान जोखिम में होने डर सता रहा है। देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिला में इन दिनों इंद्रदेव के ज्यादा प्रचंड होने से तेज बारिशें होने से भूस्खलन का क्रम थम नहीं रहा है। पांवटा-शिलाई एनएच समेत अन्य सड़क मार्गों ने जिले में विकास की रफ्तार कम कर दी है।
विज्ञापन

धारटीधार क्षेत्र की भरोग बनेड़ी पंचायत में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते करीब छह हेक्टेयर भूमि भूस्खलन की चपेट में आने से तबाह हो गई है। इसके चलते पंचायत को जोड़ने वाले बकाहन-केलेवाला संपर्क मार्ग में 500 मीटर का हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। साथ ही ग्रामीणों का संपर्क भी जमटा-राजबन मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कट गया है। बताया जा रहा है कि तीन दर्जन के करीब चीड़ के पेड़ भी भूस्खलन की चपेट में आने से तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन

बकाहन-केलेवाला सड़क बंद होने से ग्रामीणों को 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय कर खाली अच्छौन मार्ग से घर पहुंचना पड़ रहा है। जबकि, इस मार्ग पर सफर महज पांच किलोमीटर है। भरोग बनेड़ी पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा ने क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। लोक निर्माण विभाग सहित वन, राजस्व और भू-संरक्षण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर को मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण करके भूस्खलन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार और विभाग को भेजने की बात कही है। जानकारी के अनुसार जमटा-राजबन मार्ग पर स्थित भरोग बनेड़ी से बकाहन केलेवाला संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर रात को भारी भूस्खलन से सड़क का करीब 500 मीटर का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोगों का संपर्क भी मुख्य मार्ग से कट गया।
एपीएमसी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर को मौके का निरीक्षण करके भूस्खलन के कारणों का जायजा लिया। इस मार्ग पर करीब 500 मीटर के दायरे में भूस्खलन के साथ-साथ बड़ी दरारें आई हैं जिसे चीड़ के पौधों के साथ ही लोगों की जमीनों को भारी नुकसान पहुंचा।

अधिशासी अभियंता केएल चौधरी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। सड़क का करीब छह हेक्टेयर भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट बना कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर भू-संरक्षण अधिकारी एनडी शर्मा, क्षेत्रीय कानूनगो कमलेश कुमार, वन विभाग के आरओ रोशन लाल, बीडीसी सदस्य वेद प्रकाश, पंचायत सदस्य सतीश भंडारी और पूर्व प्रधान हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed